Rewari/ Kosli News: 5.87 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर पकड़ा
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कोसली ने मादक पदार्थ 5.87 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जिला रेवाड़ी के गांव सहारनवास निवासी बलवान के रूप में हुई।
कोसली: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कोसली ने मादक पदार्थ 5.87 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया ह, जिसकी पहचान जिला रेवाड़ी के गांव सहारनवास निवासी बलवान के रूप में हुई। सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि गत 14 जून की रात को सहायक उप निरीक्षक विक्रांत अपनी टीम के साथ धारोली टी पॉइंट कोसली पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी बलवान निवासी गांव सहारनवास जिला रेवाड़ी, नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध काम करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे फिलहाल आईटीआई, कोसली के पास खड़ा हुआ है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर रेड कर तस्कर बलवान उपरोक्त को काबू किया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली विद्यानंद के समक्ष तलाशी के दौरान युवक की जेब 5.87 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली।
सीआईए कोसली प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर बलवान के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत थाना कोसली में मुकदमा दर्ज किया गया। आगामी विवेचना इकाई द्वारा आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




