Faridabad News : स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड-46 में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत

स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी- पंo मूलचंद शर्मा, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड-46 के सब्जी मंडी एवं अज्जी कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा तथा वार्ड पार्षद सोनू वैष्णव ने किया।

बल्लभगढ़। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड-46 के सब्जी मंडी एवं अज्जी कॉलोनी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा तथा वार्ड पार्षद सोनू वैष्णव ने किया। c

इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। पार्षद सोनू वैष्णव ने कहा कि वार्ड में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा गलियों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल, सुनील शास्त्री, महेंद्र वैष्णव, बबली प्रधान, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत सहित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad