Gurugram News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिले पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और यूथ प्रदेशाध्यक्ष निशित

संविधान, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई के अग्रदूत हैं मल्लिकार्जुन खरगे : सुखबीर

Desh Rojana
On

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया एवं हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा सांसद चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

गुरुग्राम:  हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया एवं हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा सांसद चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने हरियाणा में कांग्रेस की गतिविधियों, जनआंदोलनों तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस को और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर संघर्ष तेज करने पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कटारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दक्षिण हरियाणा एवं गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनता के मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्षों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन की आवाज को मजबूती से उठा रही है।

WhatsApp Image 2026-06-15 at 11.31.10 PM
वहीं युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेशभर में युवाओं के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए गए आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दक्षिणी हरियाणा में युवाओं के रोजगार, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किए गए संघर्षों, चंडीगढ़-पंचकूला स्थित एचएसएससी कार्यालय के घेराव तथा विभिन्न जनआंदोलनों का उल्लेख किया। खरगे ने निशित कटारिया से युवाओं के अधिकारों, शिक्षा तथा रोजगार के लिए किए जा रहे उनके संघर्ष, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि, आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। ऐसे समय में मल्लिकार्जुन खरगे के अनुभवी और संघर्षशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है। 
यूथ अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि, हरियाणा का युवा अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा को लेकर चिंतित है, लेकिन युवा कांग्रेस अन्याय और दमन के सामने झुकने वाली नहीं है। चाहे एचएसएससी कार्यालय का घेराव हो, युवाओं के रोजगार का मुद्दा हो या फिर नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के खिलाफ संघर्ष, युवा कांग्रेस हर मोर्चे पर युवाओं की आवाज बनकर खड़ी रही है। युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को हम और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad