Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपए ठगी मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा अन्य आरोपी काबू, 5 आरोपी पहले किए जा चुके गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख ठगी मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई कुलबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब निवासी ब्रिज मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया।

कैथल। आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख ठगी मामले की जांच इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई कुलबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब निवासी ब्रिज मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया।

kt
धोखाधड़ी के मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव डयोढखेड़ी निवासी शीशपाल व जोगिंद्र की शिकायत अनुसार वह दोनों भूमि खरीदना चाहते थे। जो डीलर का काम करने वाले खेड़ी निगरा पटियाला पंजाब निवासी कर्मजीतसमाना पंजाब निवासी जोगिंद्र सिंह व अंग्रेज सिंह उनसे मिले व कई गांव में जमीन दिखाई । उन्होने उन्हे गांव शादीपुर तहसील गुहला में 50 कनाल 15 मरले भूमि दिखाई। जो भूमि उन्हें पसंद आ गई। डीलरों द्वारा उन्हे जमीन के मालिक कहकर गांव पलौंदिया जिला पटियाला पंजाब निवासी अमरजीत सिंह व कमलजीत सिंह से मिलवाया और  कहा कि यह जमीन इनकी है। 37 लाख 75 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से उनका सौदा तय हो गया। 12 मार्च को 60 लाख रुपए बयाना देकर इकरारनामा करवा दिया गया। 21 अप्रैल को उन्होने 20 लाख रुपए और दे दिए। तथा रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय हुई। 22 मई को वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील गुहला गए परंतु आरोपीगण वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने गांव शादीपुर पहुंचकर पता किया तो उन्हें पता चला कि आरोपीगण ने षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। उनसे अमरजीतकमलजीत कहकर मिलवाए गए व्यक्ति भी असल में इस नाम के व्यक्ति नहीं है। जिस धोखाधड़ी बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ब्रिज मोहन ने जमीन के असली मालिक अमरजीत के नाम से फर्जी दस्तावेज आधार कार्डपैन कार्ड व ब्याना तैयार कर अपने आप को अमरजीत बताया था। उक्त मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad