Yamuna Nagar: 1933 अथवा 90508-91508 पर नशे के विरुद्ध दें सूचनाएं

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों और संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में नशामुक्त अभियान को लेकर कठोरतम कार्रवाई के साथ साथ जन जागरण अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।

यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों और संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में नशामुक्त अभियान को लेकर कठोरतम कार्रवाई के साथ साथ जन जागरण अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।narcotics इस कड़ी में यमुनानगर स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे। कार्यक्रम में चालक प्रशिक्षुओं तथा संस्थान के कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशे के प्रकार, कारण, प्रभाव एवं निवारण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार देश में होने वाले अधिकांश अपराधों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण है। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि “DRUG END ALL DREAMS” अर्थात नशा व्यक्ति के सभी सपनों को समाप्त कर देता है। चालक प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए बताया कि वाहन चलाते समय तीन बातों—नींद, क्रोध और नशा—से सदैव बचना चाहिए, क्योंकि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। ब्यूरो के डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित नशा बेचने या तस्करी की सूचना मिले तो निर्भीक होकर एनसीबी हेल्पलाइन 1933 अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए तीन स्तरों—प्रवर्तन, जागरूकता एवं पुनर्वास—पर लगातार कार्य कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad