Mewat punhana news: पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 5 हजार 409 पंजीकृत मतदाताओं में से 1 लाख 55 हजार 412 का हुआ सत्यापन: एसडीएम

मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए प्रशासन का करें सहयोग : एसडीएम अमित कुमार

Desh Rojana
On

उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची के शुद्धीकरण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मेवात/पुनहाना: उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची के शुद्धीकरण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
एसडीएम अमित कुमार गुरुवार को पुनहाना उपमंडल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसके अलावा मृत व्यक्तियों, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं तथा एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-06-11 at 11.56.12 PM
उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाए जाएंगे तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। जिन घरों पर पहली बार कोई व्यक्ति उपलब्ध नहीं होगा, वहां बीएलओ द्वारा तीन बार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि पुनहाना विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 5 हजार 409 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 55 हजार 412 मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 75 प्रतिशत है। शेष सत्यापन कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सभी दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे बीएलओ द्वारा भरवाए गए प्रपत्रों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें तथा किसी भी त्रुटि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई बीएलओ अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad