Nuh mewat news: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने खेड़ला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, जोहड़ एवं कचरा संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण
हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए जनकल्याणकारी अभियानों का सकारात्मक प्रभाव गांवों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ज्योति ने गुरुवार को खेड़ला गांव का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, जोहड़ तथा कचरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
नूंह: हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए जनकल्याणकारी अभियानों का सकारात्मक प्रभाव गांवों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ज्योति ने गुरुवार को खेड़ला गांव का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, जोहड़ तथा कचरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए अनेक योजनाएं और अभियान संचालित किए हैं। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।
जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल संरक्षण एवं भूजल स्तर सुधारने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रभावी पहल की जा रही हैं। बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पानी की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल का सदुपयोग करने तथा अनावश्यक जल बर्बादी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आज जल संरक्षण को अपनी आदत बनाया जाए तो भविष्य में जल संकट जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में जामुन एवं लेहसुए के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।
दौरे के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने खेड़ला गांव में ईदगाह के समीप स्थित जोहड़ का निरीक्षण कर उसके रखरखाव एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इसके उपरांत उन्होंने गांव में स्थापित कचरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत गांवों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने ग्रामीणों से हरियाणा सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और विकसित गांवों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले 12 वर्षों के प्रयासों से ग्रामीण विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



