Kaithal News: टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के झांसे में 12.75 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के झांसे में 12.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी एसआई रणदीप सिंह की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी शिवपुरी मध्यप्रदेश निवासी अमित गोयल व ओल्ड शिवपुरी निवासी बंटी खुशवा को काबू कर लिया गया।

कैथल। जहां पर कैथल पुलिस द्वारा समय समय पर आमजन को साइबर अपराधो पर जागरूक किया जा रहा हैवहीं पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के झांसे में 12.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी एसआई रणदीप सिंह की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी शिवपुरी मध्यप्रदेश निवासी अमित गोयल व ओल्ड शिवपुरी निवासी बंटी खुशवा को काबू कर लिया गया।

kaithal 1
साइबर ठगी के दोनों आरोपी थाना साइबर क्राइम गिरफ्त में।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष नगर कैथल निवासी प्रीति की शिकायत अनुसार उसके एचडीएफसी बैंक खाते में एक प्लॉट की बिक्री के एवज में 17 अक्टूबर 2025 को 12 लाख 75 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। वह अपने मोबाइल फोन पर टेलीग्राम ऐप का उपयोग करती थीजहां उसे पार्ट टाइम जॉब से संबंधित विभिन्न संदेश प्राप्त होते थे। उसने कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी ज्वाइन किए हुए थे। जब उसने 10 नवंबर 2025 को अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 12 लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। उसने किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की थी। उसका मोबाइल फोनजिसमें संबंधित मोबाइल नंबर संचालित था, 25 नवंबर 2025 को घर से गुम हो गया था। उक्त ठगी बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि साइबर ठगी के लिए उन्होनें पैसों में बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाए थे। आरोपी अमित गोयल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया हैं। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad