Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद तथा एचआईडीसी-सीआईडीसी ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु मिलाया हाथ
स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल
युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के समाधान और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद तथा कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (सीआईडीसी) के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेंटर (एचआईडीसी) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया है।
फरीदाबाद: युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के समाधान और उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद तथा कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (सीआईडीसी) के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेंटर (एचआईडीसी) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पहल हरियाणा राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल के रूप में सामने आएगी, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे युवाओं का एक सशक्त समूह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है जो अपने करियर का निर्माण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान दे सकें।
समझौते के तहत स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, निर्माण प्रबंधन, तकनीकी कौशल तथा रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
एमओयू के औपचारिक क्रियान्वयन के दौरान एचआईडीसी के चेयरमैन डॉ. पी.आर. स्वरूप, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, सीनियर डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स डॉ. शुचिता कुमार, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.आर. सिंह तथा सीनियर एडवाइजर एलएंडडी श्री सम्पत कुमार नायडू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इस पहल के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं के पहले समूह का चयन किया जा चुका है। सिक्किम स्थित मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से सीआईडीसी विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थानों का विश्वास है कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा देश में कुशल मानव संसाधन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पहल हरियाणा राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल के रूप में सामने आएगी, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे युवाओं का एक सशक्त समूह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है जो अपने करियर का निर्माण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान दे सकें।समझौते के तहत स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, निर्माण प्रबंधन, तकनीकी कौशल तथा रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
एमओयू के औपचारिक क्रियान्वयन के दौरान एचआईडीसी के चेयरमैन डॉ. पी.आर. स्वरूप, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, सीनियर डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स डॉ. शुचिता कुमार, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.आर. सिंह तथा सीनियर एडवाइजर एलएंडडी श्री सम्पत कुमार नायडू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इस पहल के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं के पहले समूह का चयन किया जा चुका है। सिक्किम स्थित मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के सहयोग से सीआईडीसी विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थानों का विश्वास है कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा देश में कुशल मानव संसाधन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार