Fariidabad News : मनोहारी झांकियों एवं संगीतमय भजनों के बीच श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न
सेक्टर 21ए के प्लॉट-804 में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ बड़े धार्मिक आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई| कथावाचक नन्द किशोर शास्त्री (श्री वृंदावन धाम वाले) ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर केन्द्रित मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया|
सेक्टर 21ए के प्लॉट-804 में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ बड़े धार्मिक आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुई| कथावाचक नन्द किशोर शास्त्री (श्री वृंदावन धाम वाले) ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर केन्द्रित मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया| 
भक्तों की रक्षा के लिए जब श्रीकृष्ण गोकुल छोड़ मथुरा जाने का इरादा गोपियों, यशोदा मां एवं नंद बाबा को बताते तो वे सभी काफी भावुक हो जाते हैं| वे कान्हा से भक्ति और प्रेम की पराकाष्ठा में कहते हैं कि हम तेरे बंधन से बंधे हुए हैं लेकिन तेरे जाने का वियोग हमसे सहन नहीं हो पाएगा| कन्हैया के जाने के बाद वे विरह की अग्नि में जल सकते हैं| भावनात्मक होते माहौल में अक्रूर ने रथ चलाना शुरु कर दिया है| राधा को भी दिलासा देते हुए कन्हैया कहते हैं कि तुम्हें मेरी बांसुरी अति प्रिय है लेकिन मैं अब तुम्हारे प्रेम की खातिर बांसुरी नहीं बजाऊंगा तो तुम्हें मेरी याद कम सताएगी| गोपियों के विरह को संगीत के रूप में दर्शाते हुए भजन के बोल इस प्रकार गाए गए, कन्हैया नन्द कौ लाला हमें तो जोगणिया बना गयो रे, हमें तो बैरागन बना गयो रे| आप तौ खाबे माखन मिश्री हमें तो तुलसी पे रिझा गयो रे, आप तौ जाबे मथुरा द्वारका हमें तो वृंदावन बसाए गयो रे, वह छलिया नंद कौ लाला हमें तौ जोगनिया बनाए गयो रे"| कथा में प्रतिदिन सुंदर मनोहारी झांकियां प्रस्तुति की गईं| यजमान परिवार धनसिंह भडाना, दिनेश भड़ाना, विनेश भडाना ने यारी, रिश्तेदारी एवं इलाके से आए स्थानीय निवासियों का स्वागत किया एवं बताया कि शुक्रवार को कथा के समापन पर हवन, यज्ञ, लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा| इस मौके पर टेकचंद भड़ाना, भारत बेंसला, बिल्लू, नीरे बेंसला, रजनीश ठाकुर, श्याम शुक्ला, देवेन्द्र भडाना (चेयरमेन मार्किट कमेटी एनआईटी फरीदाबाद), युगल किशोर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

About The Author
संबंधित समाचार



