Nuh Mewat News: पिनंगवा पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नूंह: जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पिनंगवा थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर पुलिस टीम ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तारीफ पुत्र हसन मोहम्मद निवासी सुखपुरी थाना नगीना जिला नूंह के रूप में हुई है।
.jpeg)
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते आईफोन बेचने के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। इसके अलावा वह घर बैठे पेन-पेंसिल पैकिंग और चूड़ी पैकिंग जैसे रोजगार दिलाने का झांसा देकर लोगों से एडवांस फीस, रजिस्ट्रेशन फीस, कूरियर चार्ज तथा आईडी कार्ड एवं सामग्री भेजने के नाम पर पैसे ऐंठता था। आरोपी के मोबाइल फोन की पड़ताल में कई संदिग्ध लेन-देन सामने आए हैं। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज मिली है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति से 26,100 रुपये तथा महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 67,000 रुपये की साइबर ठगी की थी।
इस मामले में नूंह साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया किया है।

About The Author
संबंधित समाचार



