Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक लगाएंगे थाना स्तर पर जनता दरबार, हर सप्ताह एक थाना में सुनेगें आमजन की शिकायत ।
जिले में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन द्वारा थाना स्तर पर जनता दरबार लगाए जाएंगे। इन जनता दरबारों में संबंधित थाना क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकेंगे।
कुरुक्षेत्र । जिले में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन द्वारा थाना स्तर पर जनता दरबार लगाए जाएंगे। इन जनता दरबारों में संबंधित थाना क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकेंगे।
पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित दिन संबंधित थाना के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे ताकि मौके पर ही शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जा सके। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को अपनी शिकायत को लेकर उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता या समाधान में देरी होती है। ऐसे में थाना स्तर पर आयोजित जनता दरबार लोगों को अपनी बात सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें लेकर जनता दरबार में पहुंचें। पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



