Palwal News: भाजपा सरकार को बताया महिला आरक्षण विरोधी, चलाया हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस महिला सेल की बैठक शनिवार को पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल के निवास आदर्श कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक में नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
पलवल। कांग्रेस महिला सेल की बैठक शनिवार को पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल के निवास आदर्श कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक में नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान हत्याक्षर अभियान भी चलाया गया।

बैठक में बताया गया कि जब 2023 में सभी राजनीतिक दलों ने आम सहमति से महिला आरक्षण दोनों सदनों में लागू कर दिया था तो सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही ओबीसी महिलाओं का प्रतिनिधित्व के बारे में सरकार से कहती आ रही कि ओबीसी महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी इस महिला आरक्षण में होना चाहिए, जो हर हाल में सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी यही मांग कर रही है कि महिला आरक्षण 2023 से लागू नहीं किया, इसका मतलब है कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।
महिलाओं को आरक्षण देने का सच यह है कि यह महिला विरोधी पार्टी है अगर उनकी नियत सही होती तो इनको तत्काल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत महिला आरक्षण लागू कर देना चाहिए था। सबसे बड़ी बात यह है ओबीसी महिलाओं को इन्होंने इस महिला आरक्षण में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया। ओबीसी महिलाओं को इस महिला अधिनियम में भागीदारी दी जाए।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व विधायक अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष पारूल चौधरी ने आवाहन किया है पूरे देश और हरियाणा में हम महिलाओं के अंदर जागृति के रूप में हर गांव गांव गली-गली चौराहे नुक्कड़ पर भाजपा की करनी और कथनी के बारे में बताएंगे। महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड पर महिलाओं की नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 तत्काल लागू करो।
इस अवसर पर पिंकी, विमलेश, राधा, शालिनी, सावित्री, प्रभा, भावना, कुसुम, खुशी, भूमि, मिथिलेश, चंद्रवती, बिमला, हरभेजी, लक्ष देवी, सुमन, सरिता, विमलेश, शिक्षा, मंतोष, संगीता मौजूद रहीं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



