Nuh Mewat News: एवीटी एवं माइनिंग स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में संलिप्त छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Desh Rojana
On

जिले में पुलिस अधीक्षक के डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवीटी एवं माइनिंग स्टाफ की टीम ने थाना पुनहाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया।

नूंह। जिले में पुलिस अधीक्षक के डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवीटी एवं माइनिंग स्टाफ की टीम ने थाना पुनहाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया। जांच के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रूप से अरावली क्षेत्र का पत्थर भरा हुआ मिला, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में 20 एमएम जीरा रोड़ी लदी हुई पाई गई।
 
mining1
 
संबंधित वाहन चालकों से खनिज सामग्री के वैध दस्तावेज और बिल प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई भी वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा सके। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर सभी छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत इम्पाउंड कर थाना सिटी पुनहाना में खड़ा कराया गया। साथ ही मामले की जानकारी सिविल माइनिंग विभाग को दे दी गई है ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया जा सके।
जब्त किए गए ट्रैक्टर अलग-अलग कंपनी के हैं। पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad