Palwal News: 22 जुलाई को कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन निकाला जाएगा ड्रॉ

रोटावेटर एवं लेजर लैंड लेवलर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर पात्र किसानों को मिलेगा अनुदान : उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान एसएमएएम योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना लागू की गई है। 

पलवल: उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान एसएमएएम योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना लागू की गई है। योजना के तहत 28 जनवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिन्हें योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान की सुवधिा प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-07-20 at 10.02.59 PM
उपायुक्त ने बताया कि निदेशालय द्वारा जिला पलवल को रोटावेटर के लिए 111 तथा लेजर लैंड लेवलर के लिए 231 का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिन किसानों ने आवेदन करते समय रोटावेटर अथवा लेजर लैंड लेवलर के अलावा किसी अन्य कृषि यंत्र को अपनी पहली प्राथमिकता के रूप में चुना था, उन्हें भी संबंधित कृषि यंत्र की खरीद के लिए नियमानुसार पात्र माना जाएगा।
जिला सचिवालय के सभागार में सुबह 11 बजे होगा ऑनलाइन ड्रॉ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने के कारण पात्र किसानों के चयन हेतु 22 जुलाई 2026 को प्रात: 11:00 बजे जिला सचिवालय पलवल के सभागार में उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान:

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बैटरी/बिजली/सोलर आधारित घास निकालने की मशीन, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टीटूल मशीन, ट्रैक्टर लोडर, स्वचालित स्प्रे मशीन, बैटरी आधारित उर्वरक छिडक़ाव मशीन, ट्रैक्टर आधारित उर्वरक छिडक़ाव मशीन, ट्रैक्टर आधारित हाइड्रोलिक गांठ बनाने की मशीन, सब-सोईलर, मल्टीक्रॉप बेड प्लांटर, स्वचालित धान निकालने की मशीन, फसल साफ करने का पंखा, बाजरा पिसाई मशीन, ट्रैक्टर चालित मक्का निकालने की मशीन, न्यूमैटिक प्लांटर, तेल निकालने की मशीन, गन्ना काटने की मशीन, कपास पिनाई मशीन, गोबर सुखाने की मशीन, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर आधारित घास निकालने की मशीन सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति तथा छोटे व मध्यम श्रेणी के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले सामान्य श्रेणी के किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजना एवं ड्रॉ प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अलीगढ़ रोड पर रविदास धर्मशाला के नजदीक स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभाग के दूरभाष नंबर 01275-451847 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad