Nuh Mewat News:मेवात के बेटे ने बढ़ाया मान — AIIMS PG में AIR 401 हासिल कर AIIMS जम्मू में MD मेडिसिन में चयन
मेवात क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ एडवोकेट खलील अहमद रुपड़िया के बेटे डॉ. नदीम अहमद खान ने AIIMS PG प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 401 हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है।
नूंह/मेवात।मेवात क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ एडवोकेट खलील अहमद रुपड़िया के बेटे डॉ. नदीम अहमद खान ने AIIMS PG प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 401 हासिल कर अपनी मेहनत का परचम लहराया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उनका चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS जम्मू में MD जनरल मेडिसिन (MD General Medicine) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. नदीम अहमद खान की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन और सब्र का अहम योगदान रहा है। उन्होंने शुरू से ही मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखा और उसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। अब उनका सपना है कि आगे चलकर वे कार्डियोलॉजिस्ट बनकर समाज की सेवा करें, खासकर मेवात क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
वरिष्ठ एडवोकेट खलील अहमद रुपड़िया ने इस मौके पर अल्लाह तआला का शुक्र अदा करते हुए कहा कि एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और गर्व की बात नहीं हो सकती कि बेटे की मेहनत रंग लाई और उसे उसकी पसंदीदा ब्रांच मिली। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे मेवात के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने इलाके के नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि मेहनत, सब्र और अल्लाह पर भरोसा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। डॉ. नदीम की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है, जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
परिवार ने सभी लोगों से गुजारिश की है कि डॉ. नदीम अहमद खान को अपनी दुआओं में याद रखें ताकि वे आगे भी कामयाबी हासिल कर समाज की खिदमत कर सकें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



