Kaithal News: शराब तस्करी के अलग-अलग 6 मामलों में 98.75 बोतल शराब व 80 लीटर लाहण बरामद
अवैध शराब तस्करों व खुर्दो पर जिला पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अलग-अलग 6 मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 98.75 बोतल शराब तथा 80 लीटर लाहण बरामद किया गया है।
कैथल: अवैध शराब तस्करों व खुर्दो पर जिला पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अलग-अलग 6 मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 98.75 बोतल शराब तथा 80 लीटर लाहण बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पहले मामले में थाना शहर पुलिस के एचसी बजिंद्र व सिपाही कृष्ण की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन कैथल के पास स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी आरोपी बैंक कालोनी कैथल निवासी मनोज को 13 बोतल व 33 पव्वे देशी शराब सहित काबू कर लिया गया।
दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के एचसी आयुब व सिपाही पवन की टीम द्वारा एक खुफिया सूचना के आधार पर खुराना रोड़ कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी खुराना रोड़ कैथल निवासी विनोद को काबू करके 9 बोतल व 46 पव्वे देशी शराब बरामद की गई। तीसरे मामले में थाना सदर पुलिस के एचसी जिले सिंह व एएसआई प्रभात की टीम द्वारा क्योड़क निवासी मानसिंह के खेत कोठा के पास दबिश दी गई। जहां कोई हाजिर नहीं मिला जबकि जांच दौरान वहां एक प्लास्टिक कैनी से 15 बोतल हथकढी शराब बरामद हुई।
एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एसआई सुभाष की टीम द्वारा जगदीशपुरा से बोलेरे कैंपर गाड़ी में शराब तस्करी कर रहे आरोपी गांव घोघड़िया जिला जींद निवासी बीर भान व ब्राह्मणवाला भाणा निवासी सुरेश को काबू किया गया। जिनके कब्जे से 42 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
पांचवे मामले में चौकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एसआई बलराज व एएसआई सुरेंद्र की टीम द्वारा गांव धनौरी निवासी कुलदीप के खेत कोठा पर दबिश देकर आरोपी कुलदीप को 50 लीटर लाहण सहित काबू किया गया।
एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एसआई अजमेर व एचसी जिले सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव अटेला के एक खेत में दबिश देकर आरोपी गांव लैंडर कीमा निवासी सुनील को 30 लीटर लाहण सहित काबू कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



