Mewat/ Firozepur Jhirka News: नौ लाख रुपये प्रतिमाह की लागत से शहर में शुरू हुई डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा
नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर पालिका फिरोजपुर झिरका ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी का चयन किया गया है, जिस पर लगभग 9 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जाएंगे।
फिरोजपुर झिरका: शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में नगर पालिका फिरोजपुर झिरका ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी का चयन किया गया है, जिस पर लगभग 9 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने नगर पालिका सचिव राजेश मेहता की मौजूदगी में कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि यह कार्य रोहतक की एक फर्म को पांच वर्ष के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सौंपा गया है। एजेंसी द्वारा संचालित सभी वाहनों में जीपीएस (लोकेशन ट्रैकिंग) प्रणाली लगाई गई है तथा पारदर्शिता और निगरानी के लिए वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर तक घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखें तथा केवल नगर पालिका के वाहनों में ही डालें। साथ ही प्रत्येक घर में डस्टबिन का उपयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचें, ताकि शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बन सके।
नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में कूड़ा जमा होने या सफाई से संबंधित कोई शिकायत हो, तो नागरिक सफाई दरोगा के मोबाइल नंबर 8570867909 पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के ढाई घंटे के भीतर संबंधित स्थान से कूड़ा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था शहर की स्वच्छता को नई दिशा देगी और फिरोजपुर झिरका को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर पार्षद सुभाष, पार्षद विनोद जांगड़ा, पार्षद इलियास, पार्षद धर्मपाल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



