Palwal News : जिला नागरिक अस्पताल सोलडा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल राज गुप्ता एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-cum-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल हरीश गोयल के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल, पलवल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल श्रीमती राज गुप्ता एवं माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-cum-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल श्री हरीश गोयल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल, पलवल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। 
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडवोकेट संजय सिंह वर्मा बामणीखेड़ा एवं नरेंद्र सिंह, पैरा लीगल वालंटियर (PLV) ने अस्पताल परिसर में विभिन्न पौधे रोपे। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों के परिजनों को पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। एडवोकेट संजय सिंह वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वस्थ पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर हरियाली बढ़ाने से न केवल वातावरण शुद्ध रहता है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को भी सकारात्मक एवं स्वच्छ वातावरण मिलता है। पौधारोपण के साथ-साथ उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पलवल द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



