Palwal/Hathin News: बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए विधायक ने अधीक्षण अभियन्ता को बुलाकर वार्ता की, 20 जुलाई को शिकायतों के समाधान के लिए उटावड में लगेगा विशेष शिविर
उपमण्डल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विश्राम गृह में निगम के अधीक्षण अभियंता एसई रंजन राव एवं एसडीओ जसवीर बैनीवाल को बुलाकर वार्ता की।
हथीन। उपमण्डल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विश्राम गृह में निगम के अधीक्षण अभियंता एसई रंजन राव एवं एसडीओ जसवीर बैनीवाल को बुलाकर वार्ता की। हथीन लोकनिर्माण विश्राम गृह में विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधीकरियों के साथ वार्ता करते हुए
विधायक ने दोनों अधीकरियों से कहा है कि सभी फीडर निर्बाध गति से कैसे चल सकते हैं। इस बारे में कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा कि अब सभी फीडरों पर सकारात्मक काम चाहिए। अनुशासन हीनता एवं लापरवाही सहन नही की जाएगी। उन्होंने बैठक में वसीम अकरम एवं अन्य लोगों को भी बुलाया। उटावड एवं आसपास के गांवों की बिजली सम्बन्धी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। हथीन शहर की लचर बिजली सप्लाई अव्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने कहा कि अधीकरियों को अपने अपने हैडक्वार्टर पर रहकर सप्लाई में सुधार करना चाहिए। अन्यथा कार्यवाही होगी। अधीकरियों ने कहा कि वे हैडक्वार्टर पर रहने को तैयार हैं। वार्ता के दौरान निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को उटावड में बिजली पानी सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोनों विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहेंगें। अधीक्षण अभियंता एसई स्तर के अधिकारियों को शिविर में रहकर लोगों की समस्याओं को निवारण करना है। यह फैसला लिया गया। वार्ता के दौरान उटावड में नए बिजली कनेक्शन देने,बिजली बिल सम्बन्धी समस्याओं के निवारण एवं सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के लिए भी कार्य किए जाएंगें।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बिजली निगम के स्टाफ को कहा है कि जो भी स्टाफ लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।बिजली निगम के एक जेई द्वारा उपभोक्तओं के मोबाइल कॉल न उठाने के मामले को भी विधायक ने गम्भीरता से लिया। उन्होंने सम्बन्धित जेई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा है कि यदि सर्विस करनी है तो उपभोक्ताओं के मोबाइल कॉल उठाकर उनकी समस्याओं का निवारण करना होगा।
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।