Gurugram News:अब 24 जुलाई तक करा सकेंगे SIR

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की अवधि बढ़ाई

Desh Rojana
On

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई 2026 कर दी गई है।

गुरुग्राम: अगर किसी कारणवश एसआईआर नहीं करा पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब 24 जुलाई तक एसआईआर करा सकेंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई 2026 कर दी गई है।
 
images (4)
इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई  तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से आह्वान किया कि जिनका सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है अथवा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, नवीनतम एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
 
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई  को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त  तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने, नाम हटवाने अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
 
उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर  तक किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने पर 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीसी उत्तम सिंह ने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी गतिविधियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad