Gurugram News: जेल चौक के पास कार को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार
दो दिन पहले सोहना चौक के पास जेल कॉम्प्लेक्स के सामने एक कार को टक्कर मार चार लोगों को घायल करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम: दो दिन पहले सोहना चौक के पास जेल कॉम्प्लेक्स के सामने एक कार को टक्कर मार चार लोगों को घायल करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थार गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान रोहित यादव (उम्र-23 वर्ष) निवासी संजय ग्राम कॉलोनी सेक्टर-13, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

17 जुलाई को एक महिला ने थाना शिवाजी नगर में शिकायत देकर बताया कि वह अपने दो बच्चों तथा रिश्तेदार के साथ अपनी बलेनो कार में सवार होकर सुबह करीब 4:30 बजे घर से खाटू श्याम जी के लिए निकली थीं। सुबह करीब 4:40 बजे जब वे ओल्ड जेल चौक, शिवाजी नगर से राजीव चौक की ओर मुड़ रहे थे, तभी राजीव चौक की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आ रही थार कार ने इनकी कार के ड्राइवर साइड में सीधी टक्कर मार दी जिससे इनकी बलेनो कार उछलकर डिवाइडर से जा टकराई, जबकि थार कार भी पलट गई। दुर्घटना में इनको गंभीर चोटें आईं। थार चालक शराब के नशे में था तथा गाली गलौज कर रहा था।शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी नगर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी थार कार चालक को शिवाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया है। थार गाड़ी को पुलिस कब्जा में लिया गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



