Gurugram News: डीटीपी ई का बुलडोजर एक्शन : अब डीएलएफ फेज - 4 की बारी

किरायेदारों और पीजी संचालकों तक पहुंचाई जा रही है कार्रवाई की सूचना

Desh Rojana
On

डीटीपी इंफोर्समेंट एक बार फिर बुलडोजर एक्शन के लिए तैयार है। अब डीएलएफ फेज - 4 की बारी है।डीएलएफ इलाके में अवैध निर्माणों के विरूद्ध डीटीपीई की कार्रवाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रही है।

गुरुग्राम: डीटीपी इंफोर्समेंट एक बार फिर बुलडोजर एक्शन के लिए तैयार है। अब डीएलएफ फेज - 4 की बारी है।डीएलएफ इलाके में अवैध निर्माणों के विरूद्ध डीटीपीई की कार्रवाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का डीटीपी एनफोर्समेंट विंग अब डीएलएफ फेज-4 से सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान का अगला चरण शुरू करने की तैयारी में है। विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। प्रभावित भवनों में रह रहे किरायेदारों और पीजी संचालकों तक भी कार्रवाई की सूचना पहुंचाई जा रही है। इसे लेकर पूरे डीएलएफ क्षेत्र में चिंता का माहौल हैं। dtp
 
जून में फेज-3 में हुई तोड़फोड़ 
जून माह में डीएलएफ फेज-3 में बड़े स्तर पर सीलिंग और तोड़फोड़ अभियान चलाया गया था। अब विभाग उसी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए फेज-4 से अगले चरण की शुरुआत करेगा। इसके बाद अन्य फेज में भी चरणबद्ध तरीके से अभियान जारी रहने की संभावना है। इसकी वजह से किराए पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही हैं। 
 
व्यावसायिक गतिविधि और अवैध निर्माण निशाने पर 
विभाग की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के अनुरूप होगी। इसके तहत अवैध निर्माण, स्टिल्ट एरिया में किए गए अवैध निर्माण, नियमों के विपरीत संचालित आवासीय भवनों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से संबंधित भवनों के किरायेदारों और संचालकों को भी स्थिति से अवगत कराया जा रहा है ताकि कार्रवाई के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
----------
 
 
हाईकोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। अभियान पूरी तरह नियमानुसार और चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। सूची के अनुसार भवनों में स्टिल्ट एरिया पर अवैध निर्माण अथवा नियमों के विपरीत व्ययवसायिक गतिविधियां हैं, उनके विरुद्ध सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
 
अमित मधोलिया, डीटीपी एनफोर्समेंट, गुरुग्राम
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad