Palwal news- भुडेर बने विधानसभा मुहिम को मिला गाँव परौली का समर्थन, पंचायत सफलतापूर्वक सम्पन्न

Desh Rojana
On

गाँव परौली में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के अंतर्गत आयोजित पंचायत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पंचायत में गाँव की सम्मानित सरदारी, गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मुहिम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

गाँव परौली में "भुडेर बने विधानसभा" मुहिम के अंतर्गत आयोजित पंचायत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पंचायत में गाँव की सम्मानित सरदारी, गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मुहिम के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।IMG-20260712-WA0015

बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास, बेहतर जनप्रतिनिधित्व एवं प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भुडेर विधानसभा के गठन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने इस मांग को क्षेत्र के हित में बताते हुए मुहिम को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गाँव धतीर, टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, डूंगरपुर एवं देहलाका की ओर से गाँव परौली की समस्त सरदारी, गणमान्य व्यक्तियों, युवा साथियों एवं ग्रामवासियों का पंचायत को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। मुहिम से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का बढ़ता समर्थन इस जनहित की मांग को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सभी गाँवों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा और क्षेत्रवासी एकजुट होकर "भुडेर बने विधानसभा" की मांग को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। पंचायत का समापन क्षेत्र के विकास और जनहित के संकल्प के साथ हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad