Mewat/Punhana News: 17 जुलाई को मेवात से सैकड़ों लोगों का काफिला जींद रैली में होगा शामिल:- दीपक सीकरी।
आगामी 17 जुलाई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली में मेवात से सैकड़ो लोगों का काफिला हिस्सा लेगा।
पुन्हाना: आगामी 17 जुलाई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली में मेवात से सैकड़ो लोगों का काफिला हिस्सा लेगा। रैली की तैयारी के लिए लोगों से लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। उक्त जानकारी भाजपा नेता व ग्रिवेंस कमेटी सदस्य दीपक सीकरी ने दी।

भाजपा नेता दीपक सीकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद के लोगों को हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जींद से सोनीपत तक स्कूली बच्चों के साथ ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के लिए जींद विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने मेवात के लोगों से भी आह्वान करते हुए रैली में हिस्सा लेने की अपील की है।
दीपक सीकरी ने बताया कि मेवात के लोग प्रधानमंत्री को देखने व सुनने को बेताब हैं। दीपक सीकरी ने बताया कि रैली की तैयारी को लेकर गांव गांव में लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। 17 जुलाई को सैकड़ों लोग बसों व गाड़ियों के माध्यम से जींद रैली में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



