Nuh Mewat News: नूंह में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसा, 3 माह में 41 मामले दर्ज, 71 आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

 जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नूंह पुलिस ने अप्रैल से जून के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 मामले दर्ज किए हैं और 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

नूंह: जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नूंह पुलिस ने अप्रैल से जून के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 मामले दर्ज किए हैं और 71 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भी बरामद की गई है।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 11.15.38 PM (3)
नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच दर्ज किए गए मामलों में पुलिस ने 846.79 ग्राम हेरोइन, 1.439 किलोग्राम गांजा, 186 ग्राम सुल्फा, 607 ग्राम पोस्त, 105 प्रतिबंधित सिरप की बोतलें, 7,480 प्रतिबंधित कैप्सूल, 108 इंजेक्शन, 10 ग्राम स्मैक तथा 9,000 किलोग्राम भांग बरामद की है। उन्होंने बताया कि यह आंकड़े पिछले वर्ष जनवरी से जून की अवधि की तुलना में अधिक हैं, जो नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त बड़े तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। पुलिस ऐसे आरोपियों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिनके खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नूंह को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अभियान में जिला प्रशासन और आमजन के सहयोग की भी अपेक्षा की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad