Firozpure Jhirka News: ब्याज माफी योजना का असर: 40 लाख का हाउस टैक्स जमा, फिरोजपुर झिरका ने जिले में बनाया रिकॉर्ड

नूंह, तावडू और पुन्हाना से आगे निकली नगर पालिका, सरकार की रियायत का लोगों ने उठाया भरपूर लाभ।

Desh Rojana
On

 हरियाणा सरकार की ओर से हाउस टैक्स के बकाया ब्याज को माफ किए जाने की योजना का फिरोजपुर झिरका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सरकार की इस राहत का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी संपत्तियों का बकाया हाउस टैक्स जमा कराया। इसके परिणामस्वरूप फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के खाते में करीब 40 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ है।

फिरोजपुर झिरका:  हरियाणा सरकार की ओर से हाउस टैक्स के बकाया ब्याज को माफ किए जाने की योजना का फिरोजपुर झिरका शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सरकार की इस राहत का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी संपत्तियों का बकाया हाउस टैक्स जमा कराया। इसके परिणामस्वरूप फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के खाते में करीब 40 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ है। राजस्व संग्रह के मामले में नगर पालिका ने नूंह नगर परिषद, तावडू और पुन्हाना नगर पालिकाओं को पीछे छोड़ते हुए जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 10.08.45 PM
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार प्रदेश सरकार ने गत माह एकमुश्त राहत देते हुए बकाया हाउस टैक्स पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ कर केवल मूल राशि जमा कराने का निर्णय लिया था। योजना लागू होने के बाद नगर पालिका ने लोगों को लगातार जागरूक किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। बड़ी संख्या में संपत्ति स्वामियों ने इस अवसर का लाभ उठाकर वर्षों से लंबित हाउस टैक्स जमा कर दिया। इससे जहां नागरिकों को ब्याज से राहत मिली, वहीं नगर पालिका की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, टैक्स क्लर्क नासिर हुसैन, प्रताप सिंह और बृजमोहन ने संयुक्त रूप से बताया कि अभियान के दौरान करीब 40 लाख रुपये से अधिक का हाउस टैक्स वसूल किया गया। उनका कहना है कि जिले के अन्य शहरी निकायों की तुलना में फिरोजपुर झिरका का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, जो नगर पालिका के लिए बड़ी उपलब्धि है। अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका को मिलने वाला राजस्व शहर में विकास कार्यों की गति बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इससे सड़क, नालियां, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। उन्होंने ऐसे संपत्ति मालिकों से भी समय पर हाउस टैक्स जमा कराने की अपील की है, जिनका कर अभी बकाया है, ताकि शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad