Gurugram News: पहले लिव इन पार्टनर का कत्ल फिर ट्रेन के आगे कूदा एआई इंजीनियर

दो टुकड़ों में मिला इंजीनियर का शव, पुलिस जांच ने जुटी

Desh Rojana
On

 गुरुग्राम में एक लव- मर्डर और सुसाइड कि मिस्ट्री ने सबको चौंका दिया है। एक 25 साल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियर ने कथित तौर पर लिव इन में साथ रह रही प्रेमिका की पहले से हत्या कर दी और बाद में खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक लव- मर्डर और सुसाइड कि मिस्ट्री ने सबको चौंका दिया है। एक 25 साल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजीनियर ने कथित तौर पर लिव इन में साथ रह रही प्रेमिका की पहले से हत्या कर दी और बाद में खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं अलग अलग दिन और अलग अलग जगहों पर हुई। युवती का कत्ल सेक्टर 55 में हुआ जबकि युवक ने आत्महत्या गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास की। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 11.14.15 PM

युवती की हत्या से जुड़ी सुसाइड की कड़ी :

मामले में असली मोड़ रविवार दोपहर को आया, जब गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना पुलिस एक युवती की हत्या के मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब कड़ियों को जोड़ा गया, तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने वाला युवक ही युवती का कातिल था।
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) का रहने वाला था। श्रेष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर-59 स्थित ऑप्टम ग्लोबल सोल्यूशन कंपनी में कार्यरत था और सेक्टर 55 के क्लाउड नाइन पीजी में रहता था। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली इशाका के रूप में हुई है, जो श्रेष्ठ की प्रेमिका बताई जा रही है।

दो हिस्सों में मिला युवक का शव:

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास राजकीय रेलवे पुलिस को एक युवक का शव मिला, जो ट्रेन से कटने के कारण दो हिस्सों में बंट चुका था। जीआरपी ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए और परिजनों को सूचित किया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-12 at 11.14.46 PM (1)

एक साथ करते थे काम, तीन दिन पहले ही साथ रहने आई थी युवती: 

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती इंजीनियर के साथ तीन दिन पहले ही उसके कमरे में रहने आई थी। यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और युवक ने युवती का कत्ल कर दिया। बाद में उसने गढ़ी के पास जाकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली।

भाई को किया फोन: 

गुरुग्राम पहुंचे मृतक इंजीनियर के पिता दीपक मालिक ने बताया कि मृतक ने मरने से पहले अपने भाई को फोन किया था और बताया था कि एक लड़की उसे धमकी दे रही है। लड़की कौन है, उसने यह नहीं बताया। दीपक ने कहा कि उनका बेटा किसी का कत्ल नहीं कर सकता है। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

युवती के परिजनों ने किया पुलिस को फोन:

मामले का खुलासा युवती के परिजनों की फोन कॉल से हुआ। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसे कॉल कर रहे थे लेकिन वह रिसीव नहीं कर रही थी। यही बात परिजनों ने पुलिस को बताई तो सेक्टर 56 पुलिस एक्टिव हुई और युवती के एड्रेस पर पहुंची। वहां दरवाजा बंद था। कमरे से खून बहकर बाहर आ रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती का खून से लथपथ शव मिला। यहां से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और इसमें इंजीनियर की सुसाइड की मिस्ट्री जुड़ गई। 

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस:

शुरुआती जांच के अनुसार, श्रेष्ठ मलिक ने शनिवार को सेक्टर-56 इलाके में अपनी प्रेमिका इशाका की हत्या की और वारदात को अंजाम देने के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास जाकर खुदकुशी कर ली। 

 इन सवालों के जवाब पर टिकी जांच: 

सेक्टर-56 थाना पुलिस और जीआरपी दोनों मिलकर मामले की गहनता से तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था और श्रेष्ठ ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इन सभी पहलुओं को जानने के लिए उनके मोबाइल रिकॉर्ड्स और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad