Nuh Mewat News: नगीना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले की नगीना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नूंह। जिले की नगीना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5000 के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहीद पुत्र हामिद खान निवासी मुल्थान थाना नगीना जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
 
IMG-20260718-WA0003
 
पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सहीद को थाना नगीना में दर्ज हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड घोषित किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी पर दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से पांच हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नगीना, नूंह और राजस्थान के भिवाड़ी सहित विभिन्न थानों में कुल 11 अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें गौवंश संरक्षण कानून, गोकशी से जुड़े प्रकरण, पशु क्रूरता अधिनियम के मामले, चोरी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत नगीना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने इस सफलता पर नगीना थाना प्रभारी सचिन और उनकी टीम की सराहना की है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad