Kaithal News: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 2 अलग अलग मामलों में अवैध असला अमुनेशन सहित 2 आरोपी काबू, 2 देसी कट्टे तथा एक कारतूस बरामद

Desh Rojana
On

अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ अलग अलग दो मामलों में थाना सदर क्षेत्र से 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से दो 315 बोर देसी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

कैथल। अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ अलग अलग दो मामलों में थाना सदर क्षेत्र से 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से दो 315 बोर देसी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

kaithal 12
अवैध असला रखने के मामले में दोनों आरोपी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ गिरफ्त में।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संजय कुमार की टीम सांयकालीन गस्त दौरान गांव गढ़ी बस अड्डा के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त मिली की गांव छौत निवासी बबलू अवैध असला लिए अपने गांव छौत आया हुआ हैं जो अभी छौत से गढ़ी रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा हैं। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश संदिग्ध गांव छौत निवासी बबलू को काबू कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम तहत एएसआई संजय कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के एएसआई अजीत कुमार की टीम सांयकालीन गस्त दौरान गांव पाडला से छौत रोड़ पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव छौत निवासी अजय उर्फ अज्जू अवैध देसी कट्टा लिए हुए हैजो अभी गांव पाडला से छौत रोड़ पर पैदल पैदल जा रहा हैं। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव छौत निवासी अजय उर्फ अज्जू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद हुआ। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम तहत एएसआई अजीत कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad