Nuh Mewat News: कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच जारी, शिक्षक और एसआईआर से संबंध होने के दावे निराधार: एसपी

एक आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में दर्ज कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। 

नूंह: जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में दर्ज कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया और कुछ मीडिया मंचों पर मामले को लेकर ऐसी खबरें प्रसारित की गईं, जिनमें एक शिक्षक के आरोपी होने तथा घटना का विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंध होने का दावा किया गया। नूंह पुलिस ने इन दावों का खंडन करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-06-08 at 12.04.38 AM
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने स्पष्ट किया कि मामले में कोई शिक्षक आरोपी नहीं है और न ही इसका विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से किसी प्रकार का संबंध है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य आपराधिक मामला है, जिसकी जांच नियमानुसार की जा रही है। एसपी के अनुसार घटना 26 जून की बताई जा रही है, लेकिन पीड़िता की ओर से तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। जैसे ही पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। डॉ. जैन ने कहा कि मामले की जांच के दौरान कुछ भ्रामक और तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित की गईं, जिनसे ऐसे लोगों और प्रक्रियाओं का नाम जोड़ा गया जिनका इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों से संबंधित मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है एक आरोपी हबीब उर्फ बल्ला पुत्र हकुला निवासी चीला को गिरफ्तार किया है। जिसे एक दिन की पुलिस पर रिमांड पर लिया गया है। नूंह पुलिस ने दोहराया है कि मामले को किसी शिक्षक या एसआईआर अभियान से जोड़कर प्रसारित की जा रही खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, जबकि दर्ज आपराधिक मामले में विधिवत कार्रवाई जारी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad