Gurugram News: गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था का नया अध्याय शुरू

सोमवार से नई इमारत में लगने लगी 56 अदालतें, रिकॉर्ड पहुंचा रहे कर्मचारी

Desh Rojana
On

गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था में सोमवार का दिन नए अध्याय के रूप में जुड़ गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित "टावर ऑफ जस्टिस" में न्यायिक गतिविधियां रफ़्तार पकड़ने लगी है। 

गुरुग्राम: गुरुग्राम की न्यायिक व्यवस्था में सोमवार का दिन नए अध्याय के रूप में जुड़ गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित "टावर ऑफ जस्टिस" में न्यायिक गतिविधियां रफ़्तार पकड़ने लगी है। सोमवार को टावर ऑफ जस्टिस पहली बार "ऑर्डर- ऑर्डर" से गूंज उठा। टावर ऑफ जस्टिस में सोमवार से अदालतों से संबंधित काम शुरू होने से हलचल होने लगी है। सात मंजिला इमारत में 56 अदालतें लगाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को इन अदालतों में अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए वकील व पुलिसकर्मियों सहित केसों के जुड़े लोग भी पहुंचे। विभिन्न अदालतों के कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड भी पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी नई इमारत में ब्रॉडबैंड व इंटरनेट संबंधित पूरा काम नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2026-07-13 at 10.08.34 PM

यहां उपलब्ध सुविधाएं:

करीब सात एकड़ जमीन पर बने टावर ऑफ जस्टिस की सात मंजिलों पर 56 कोर्ट लगाने की व्यवस्था की गई है। इसमें पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट शुरू हुई है। दूसरी से छठी मंजिल तक 10-10 कोर्ट लगाई जा रही हैं। इमारत की सातवीं मंजिल पर पांच काेर्ट हैं। इमारत के ऊपर जजों व वकीलों के लिए पुस्तकालय व कैंटीन बनाई है। परिसर में बैंक, डाकघर, जिला बार पुस्तकालय, कैंटीन, जिला अटॉर्नी कार्यालय और मध्यस्थता कक्ष जैसी सुविधाएं भी कराई जाएंगी। जांच अधिकारियों, कैदियों और डॉक्टरों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लेने के लिए अलग कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा नई इमारत को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जा रहा है

WhatsApp Image 2026-07-13 at 10.08.35 PM

सोमवार से टावर ऑफ जस्टिस में अदालतें लगनी शुरू हो गई हैं और विभिन्न केसों की सुनवाई संबंधी काम हुए हैं। सभी अदालतों के कर्मचारी रिकॉर्ड को शिफ्ट कर रहे हैं। जल्द ही ब्रॉडबैड व इंटरनेट संबंधी काम पूरे कर लिए जाएंगे। उसके बाद से कोर्ट संबंधी जानकारी भी वेबसाइट पर नियमित रूप से डालनी शुरू होगी।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad