Mewat News: 19 साल से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की फरार अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लगभग 19 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी शौकत खान पुत्र शेरखान उर्फ सैली निवासी गांव ग्वारका, थाना सदर तावड़ू को गिरफ्तार किया है।
मेवात: नूंह पुलिस की फरार अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लगभग 19 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी शौकत खान पुत्र शेरखान उर्फ सैली निवासी गांव ग्वारका, थाना सदर तावड़ू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शौकत खान के विरुद्ध थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में दर्ज सीएस एक्ट के मामले में न्यायालय जेएमआईसी, गुरुग्राम द्वारा 18 जुलाई 2007 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था । निरीक्षक चंद्रभान प्रबंधक थाना शहर तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन जांच के बाद उसे गांव ग्वारका क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम के हवाले किया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों और थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना बावल में चोरी एवं घर में घुसकर चोरी करने, थाना नूंह में सीएस एक्ट के उल्लंघन, थाना भिवाड़ी अलवर, राजस्थान में अपहरण एवं डकैती तथा थाना सदर रेवाड़ी में भ्रष्टाचार संबंधी प्रावधानों के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने का प्रयास करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।




