Palwal News : 'पौधा बैंक' में आमजन को निशुल्क वितरण और रोपण हेतु पौधे तैयार किए जा रहे
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट, पलवल की टीम पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है। संस्था द्वारा स्थापित 'पौधा बैंक' में आमजन को निशुल्क वितरण और रोपण हेतु पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि बढ़ती बीमारियों और स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षारोपण व संरक्षण बेहद जरूरी है। पेड़-पौधों से मिलने वाली शुद्ध हवा और जल ही हमारे प्राणों के रक्षक हैं। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह, वर्षगाँठ, परीक्षा में सफलता, रोजगार, प्रवेश, गृहप्रवेश, त्यौहार व राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसरों पर पौधारोपण कर उसे उत्सव बनाए। देव वृक्षों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नीम, बरगद और पीपल का अधिक से अधिक रोपण होना चाहिए। ये वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ मानव, पशु-पक्षी और सम्पूर्ण जीव जगत के लिए जीवनदायी हैं। इस पुनीत कार्य में मास्टर सुभाष पालीवाल, मास्टर थानसिंह, बृजेंद्र शास्त्री, देव, सतीश, योगी, गजेंद्र, अमरपाल, संदीप आदि का महत्वपूर्ण योगदान है। ट्रस्ट ने अपील की कि पौधारोपण को जीवन की आदत बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरी-भरी धरती मिले।

About The Author
संबंधित समाचार