Mewat/Punhana News: पुन्हाना-होडल रोड पर सड़क हादसाः दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बडकली रोड पर शिकरावा मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के गांव चांदनकी में शोक की लहर दौड़ गई।
पुन्हाना: बडकली रोड पर शिकरावा मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के गांव चांदनकी में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार चांदनकी निवासी मोइन पुत्र उमर और फैसल पुत्र जाहिद आपस में चचेरे भाई थे। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर बाजार में आयल का डिब्बा लेने के लिए गए थे। आवश्यक सामान खरीदने के बाद वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब दोनों शिकरावा मोड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें नलहड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक ही रास्ते में ही मौत हो गई जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव चांदनकी में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिह का कहना है कि नामजद ईको कार के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


