Palwal/Hathin News:तीन करोड़ 57 लाख रुपए के बजट से बन रही मण्डकौला सीएचसी का निर्माण तेज होगा , लोक निर्माण विभाग का नया कार्यालय भवन एवं आवासीय कॉलोनी बनेगी
नीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुखवीर सिंह से भेंट कर निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुखवीर सिंह से भेंट कर निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। विधायक ने चीफ इंजीनियर को बताया कि तीन करोड़ 57 लाख रुपए के बजट से बनाई जा रही मण्डकौला सीएचसी के निर्माण का काम लम्बे अरसे से अधूरा पड़ा है।उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। चीफ इंजीनियर ने विधायक को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही सीएचसी के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस बारे में निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने चीफ इंजीनियर सुखवीर सिंह से कहा कि उपमण्डल मुख्यालय हथीन में स्थित लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल कार्यालय का नया भवन बनाया जाए। इसके अलावा स्टाफ के लिए नई आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया जाए। चीफ इंजीनियर ने विधायक को बताया कि कार्यालय भवन निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इस्टीमेट के माध्यम से सरकार से स्वीकृति लेकर निर्माण कराया जाएगा।
विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन में बनने वाले खेल स्टेडियम का निर्माण भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पांच करोड़ 82 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग को आवंटित कर दिए गए हैं।विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा ही सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। निरन्तर नजर रखी जा रही है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि हथीन बाईपास का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा। बाईपास निर्माण पर 59 करोड़ रुपए का बजट व्यय हुआ है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार

टॉप न्यूज
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
राज्य शहर
Rewari/Bawal News:कंपनी कर्मी से चाकू व पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार


