Faridabad News: संस्थान नवाचार परिषद एवं प्रबंधन विभाग द्वारा अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मच्छगर में उद्यमिता पर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
संस्थान नवाचार परिषद एवं प्रबंधन विभाग, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मच्छगर में उद्यमिता विषय पर एक आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
फ़रीदाबाद: संस्थान नवाचार परिषद एवं प्रबंधन विभाग, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मच्छगर में उद्यमिता विषय पर एक आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच विकसित करना तथा उन्हें समस्या-समाधान, नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मच्छगर के 106 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पा गोयल, उपाध्यक्ष, संस्थान नवाचार परिषद एवं डॉ. डॉली मंगला, संयोजक, संस्थान नवाचार परिषद, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मच्छगर की प्राचार्या डॉ. उपासना शर्मा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा, जिसके कारण विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का सुचारु एवं सफल संचालन संभव हो सका। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "प्रॉब्लम हंटर गेम" रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन एवं समाज में आने वाली विभिन्न समस्याओं की पहचान की तथा उन्हें प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अनेक वास्तविक जीवन की समस्याओं पर अपने विचार साझा किए, जिससे उनमें उद्यमियों की तरह सोचने तथा समस्याओं के नवाचारी समाधान खोजने की प्रेरणा विकसित हुई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र समन्वयक सुश्री मानशा, सुश्री खुशबू, सुश्री प्रीति एवं सुश्री निधि की सक्रिय भूमिका रही। उनके सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत व्यवस्थित, सहभागितापूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। समग्र रूप से यह आउटरीच कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत सहभागितापूर्ण रहा। इसने विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को अवसर के रूप में देखने, रचनात्मक समाधान विकसित करने तथा भविष्य में उद्यमिता को एक संभावनापूर्ण करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

About The Author
संबंधित समाचार



