Gurugram News: डेढ़ लाख की फिरौती के लिए रिश्तेदार के पांच साल के बच्चे की किया किडनैप, दो गिरफ्तार

वारदात में प्रयोग किया गया एक ऑटो भी बरामद

Desh Rojana
On

पैसे के लालच में दो युवकों ने अपने ही रिश्तेदार के पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बाद में फोन पर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी। 

गुरुग्राम: पैसे के लालच में दो युवकों ने अपने ही रिश्तेदार के पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बाद में फोन पर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब अपहृत बच्चे के पिता ने पुलिस चौकी चकरपुर में शिकायत दी तो सेक्टर 29 थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। चकरपुर पुलिस चौकी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बच्चे का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को चकरपुर, गुरुग्राम से  किया। आरोपियों की पहचान हसनपुर जमान उर्फ रिटोन (उम्र-19 वर्ष) निवासी गांव सूती, जिला मालदा (पश्चिम-बंगाल) वर्तमान निवासी गांव उल्हावास, गुरुग्राम तथा मोनुआर (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव सूती, जिला मालदा (पश्चिम-बंगाल) वर्तमान निवासी शाहीन बाग, जामिया नगर, दिल्ली के रूप में हुई।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 10.02.44 PM
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये दोनों एक ही गांव के रहने वाले है तथा आरोपी हसनपुर जमान गुरुग्राम में ऑटो रिक्शा चलाता है व आरोपी मोनुआर कोई काम नही करता। ये दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के नाते में रिश्तेदार हैं तथा रुपयों के लालच में इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपियों को काबू करके इनके कब्जा से बच्चे को सकुशल बरामद किया गया साथ ही आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक ऑटो  भी इनके कब्जा से बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बता दें कि शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी चकरपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि शुक्रवार 17 जुलाई को सांय के समय इसका 5 वर्षीय लड़का चकरपुर, गुरुग्राम में इसकी चाय की दुकान के सामने खेल रहा था, जो कुछ समय पश्चात पता नहीं कहां चला गया। उसके बाद रात को इसके पास एक फोन आया तथा फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि इसका लड़का उसके पास है तथा बच्चे के बदले 1.5 लाख रुपए की मांग की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad