Faridabad news- नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे शुभ सिंह का विधायक मूलचंद शर्मा ने किया सम्मान

Desh Rojana
On

नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्यालय खेल शिक्षा संघ की प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के हरि विहार निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुभ सिंह ने 3 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, हरियाणा और फरीदाबाद का गौरव बढ़ाया है।

 

फरीदाबाद/बल्लभगढ़। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विद्यालय खेल शिक्षा संघ की प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ के हरि विहार निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुभ सिंह ने 3 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, हरियाणा और फरीदाबाद का गौरव बढ़ाया है।IMG-20260712-WA0010 गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने शुभ सिंह तथा उनके कोच मुकेश फौजी (डिफेंस एकेडमी) को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि शुभ सिंह की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश और देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शुभ सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कोच मुकेश फौजी ने बताया कि उनकी डिफेंस एकेडमी में शहर के बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ बनें और सेना सहित अन्य सुरक्षा बलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि जेपी मास्टर, शक्ति सिंह, प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह, नेवी ऑफिसर ओम प्रकाश सोरोत, मोरपाल, सुनील शर्मा, नानक चंद, सरवन, दीपक सिंह सहित बल्लभगढ़ के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad