Palwal News : स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
17 जुलाई तक चलाया जा रहा है अभियान : उपायुक्त
हरियाणा सरकार एवं हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन पलवल के सहयोग से पलवल के गांधी आश्रम के समीप स्थित कार बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।
पलवल। हरियाणा सरकार एवं हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन पलवल के सहयोग से पलवल के गांधी आश्रम के समीप स्थित कार बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित अन्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। 
सभी ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) की पहचान कर उन्हें हटाया गया तथा संबंधित स्थानों की विशेष सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, कचरे का उचित निस्तारण करें तथा नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों में अपना सहयोग प्रदान करें।
13 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाया जा रहा है अभियान : उपायुक्त
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि सरकार की ओर से ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान 13 से 17 जुलाई तक मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ हरियाणा के संकल्प को साकार करना है। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, युवा, विद्यार्थी तथा आम नागरिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



