Kurukshetra News: अब 24 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं बीएलओ के पास एन्यूमरेशन फार्म : विश्राम कुमार मीणा

Desh Rojana
On

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अब जिला के नागरिक 24 जुलाई तक एन्यूमरेशन फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से एन्यूमरेशन फार्म जमा करवाने की तारीख को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अब जिला के नागरिक 24 जुलाई तक एन्यूमरेशन फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही 31 जुलाई को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में जो भी कमियां, खामियां होगी, उनको दुरुस्त करवाने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक एआरओ को जमा करवा सकते हैं। सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के बाद 3 अक्टूबर को फाइनल सूची प्रकाशित की जाएगी।

VISHRAM MEENA
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में 783831 मतदाताओं में से 783694 मतदाताओं यानी 99.98 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं और 665058 मतदाताओं यानी 84.85 प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म को डिजिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा और शाहाबाद विधानसभा में एन्यूमरेशन फार्म बांटने का काम शत प्रतिशत हो चुका है। इसके अलावा थानेसर विधानसभा में 99.96 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 99.98 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा में 178283 यानी 90.09 प्रतिशत, शाहाबाद विधानसभा में 153879 यानी 88.98 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 168997 यानी 75.48 प्रतिशत और पिहोवा विधानसभा में 163899 यानी 86.68 प्रतिशत डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने बूथों पर और डोर टू डोर कार्य को 24 जुलाई तक निरंतर जारी रखेंगे। इस कार्य को पूरा करवाने में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और बीएलए मदद करें। इसके साथ ही नागरिकों से भी अपील है कि वो अपने-अपने एन्यूमरेशन फार्म को भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad