Palwal News : जल, जंगल और जमीन संरक्षण संकल्प के साथ प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आचार्य बघेल ने बताया कि गौमुख-गंगोत्री, हरिद्वार से पलवल तक आयोजित यह उनकी टीम की लगभग 26वीं भगवान शिव कांवड़ पदयात्रा है। इसके संपूर्ण मार्ग में ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण पाठशाला संचालित की जाएगी।
जल, जंगल और जमीन संरक्षण संकल्प के साथ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव कांवड़ पदयात्रा से पूर्व मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल के संस्थापक अध्यक्ष ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल के नेतृत्व में पीपल, नीम और पिलखन स्थापित कर प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 
आचार्य बघेल ने बताया कि गौमुख-गंगोत्री, हरिद्वार से पलवल तक आयोजित यह उनकी टीम की लगभग 26वीं भगवान शिव कांवड़ पदयात्रा है। इसके संपूर्ण मार्ग में ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण पाठशाला संचालित की जाएगी। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं व आमजन को जल संरक्षण, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, गौसेवा, पशु-पक्षी रक्षा, शाकाहार एवं नदी-पर्वत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रकृति के कण-कण में भगवान निवास करते हैं। अतः प्रकृति की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची सेवा है। यात्रा मार्ग में दीवार लेखन व संवाद द्वारा जल बचाओ, पेड़ लगाओ, नदी, पर्वत व प्रकृति बचाओ का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर मास्टर थानसिंह, देव, पूरन भगत, सतीश, गजेंद्र, मनोज, योगी, रोहित, कौशल सहित अनेक शिवभक्तों ने सहयोग किया।

About The Author
संबंधित समाचार



