Mewat/ Tawdu News: नशा तस्करी और अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई : निरीक्षक राजेश कुमार

Desh Rojana
On

क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस इन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। यह बात सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कही।

तावड़ू : क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस इन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। यह बात सदर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की तस्करी करता है या अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
 
khanan
 
निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भी पुलिस पूरी तरह गंभीर है। अवैध खनन करने वालों और इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad