Gurugram News: देरी से आवेदन किया तो निरस्त कर बीमा दिया क्लेम, अब ब्याज सहित देने होंगे पांच लाख रुपए

Desh Rojana
On

एक विधवा महिला को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विजय कुमार की पत्नी की ओर से 90 दिन बाद मुआवजे के लिए आवेदन करने पर बीमा कंपनी ने मुआवजा निरस्त कर दिया था। कंपनी को अब पांच लाख रुपये का क्लेम सात साल के ब्याज के साथ देना होगा।

गुरुग्राम: एक विधवा महिला को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विजय कुमार की पत्नी की ओर से 90 दिन बाद मुआवजे के लिए आवेदन करने पर बीमा कंपनी ने मुआवजा निरस्त कर दिया था। कंपनी को अब पांच लाख रुपये का क्लेम सात साल के ब्याज के साथ देना होगा। यह मुआवजा पतंजलि की तरफ से स्वदेशी समृद्धि निष्ठा सहयोग योजना के तहत दिया जाएगा। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
 
protection
 
फर्रुखनगर के ख्वासपुर गांव निवासी संगीता ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उनके पति विजय कुमार की मौत नौ जनवरी 2019 को एक सड़क हादसे में हो गई थी। उन्हें कुछ समय बाद पता चला कि अगर किसी व्यक्ति ने पतंजलि के स्वदेशी समृद्धी निष्ठा सहयोग योजना के तहत कार्ड लिया हुआ है तो सड़क हादसे में मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और अगर कार्ड धारक दिव्यांग हो जाता है तो 2.5 लाख रुपये मिलते है। यह मुआवजा जभी मिल सकता है अगर कार्ड से हादसे से 180 दिन पहले छह हजार रुपये से ज्यादा का सामान खरीदा गया हो।
उन्होंने आयोग को बताया कि उनके पति ने सामान खरीदा था। उन्होंने पतंजलि कंपनी में क्लेम के लिए आवेदन किया तो उनकी तरफ से आवेदन खारिज करते हुए कहा गया कि उन्होंने 90 दिन बाद आवेदन दिया था। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि महिला विधवा है। ऐसे में उन्हें कार्ड की पूरी जानकारी नहीं थी। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसका आवेदन कर दिया। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह पांच लाख रुपये नौ प्रतिशत की दर से दें। इस राशि पर नौ जनवरी 2019 से ब्याज देना होगा। इस दौरान महिला को हुई मानसिक परेशानी होने पर 50 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च के लिए 22 हजार रुपये देने होंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad