Rewari News: रेवाड़ी के 6 दुकानदारों को मिला मालिकाना हक, मंत्री आरती राव ने सौंपी रजिस्ट्री
मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने नगर के नाईवाली चौक, सब्जी मंडी के 6 दुकानदारों को उनकी दुकानों की रजिस्ट्री प्रदान की। इस अवसर पर खोरी मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला।
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने नगर के नाईवाली चौक, सब्जी मंडी के 6 दुकानदारों को उनकी दुकानों की रजिस्ट्री प्रदान की। इस अवसर पर खोरी मंडल के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से दुकानदारों को वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान मिला है।
मंत्री आरती राव ने रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले सभी दुकानदारों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना छोटे व्यापारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के तहत दुकानदारों को अब अपनी दुकान का कानूनी अधिकार मिल गया है। रजिस्ट्री पाने वाले दुकानदारों में मनोज गर्ग, रघुबीर यादव, प्रवीण अग्रवाल, किरोड़ी मल, संजय व धर्मपाल शामिल थे। इस मौके पर डॉ. मुकुट अग्रवाल भी मौजूद रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार