Faridabad News : ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया पौधारोपण

Desh Rojana
On

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा  वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा  19 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। aइस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. मनदीप ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। महासचिव डॉ. यश वीर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डॉ. पिंकी, ट्रस्टी डॉ. रिंकू तथा अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर ट्रस्ट महासचिव डॉ. यशवीर ने कहा उनकी संस्था का उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा और शुद्ध बनाना है और यह तभी संभव होगा जब हमारी धरती हरे भरे पेड़ों से भरी ही। वह भी अपनी संस्था के माध्यम पौधारोपण करके अपना सहयोग देने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी संस्था ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ट्रस्ट हर वर्ष बरसात के मौसम पौधारोपण करती है तथा उनकी देखभाल करने का काम करती है। गतवर्षों की उनकी संस्था ने आज करीब 100 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत कर की है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad