Palwal News : पलवल पंहुचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की कड़ी निंदा
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के पलवल आगमन पर कांग्रेस नेता फिरे पोसवाल के नेतृत्व में उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पलवल। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के पलवल आगमन पर कांग्रेस नेता फिरे पोसवाल के नेतृत्व में उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 

स्वागत के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
फिरे पोसवाल ने छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को लाठियों के दम पर दबाने का प्रयास पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर सीधा हमला है। इस स्वागत मौके पर दिनेश पोसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा युवा कांग्रेस, सविता चौधरी महिला जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, योगेश कुमार जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, राहुल विधानसभा अध्यक्ष हथीन,नासिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, लखविंदर बैंसला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पलवल, सचिन विकल उपाध्यक्ष हथीन, सुरेंदर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पलवल, संतराम मेघवाल पूर्व प्रदेश सचिव, राजेंद्र खोकियाका ब्लॉक अध्यक्ष, मोहित एडवोकेट, बॉबी फागना, तरुण, हरिओम मावी, जोगराज, कपिल, श्यामबीर, राजेश, नरेश मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



