Faridabad News : वर्षा जल संचयन प्रणाली जागरूकता का आयोजन किया

Desh Rojana
On

अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के एनएसएस प्रकोष्ठ (इकाई-I, II एवं III) द्वारा महाविद्यालय परिसर में "कैच द रेन 2026 – जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन प्रणाली पर जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के एनएसएस प्रकोष्ठ (इकाई-I, II एवं III) द्वारा महाविद्यालय परिसर में "कैच द रेन 2026 – जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन प्रणाली पर जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। c

यह कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, भारत सरकार के डीओ पत्र तथा क्षेत्रीय एनएसएस निदेशालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में स्थापित वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए उसकी संरचना, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार भवन की छत से एकत्रित वर्षा जल को फ़िल्टर कर रिचार्ज पिट के माध्यम से भूजल स्तर बढ़ाने में उपयोग किया जाता है, जिससे जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसका समन्वयन डॉ. प्रियंका सहरावत (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई II), डॉ. दीपमाला धनखड़(कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई III) एवं सुश्री पूनम शर्मा (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई I) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस गतिविधि ने वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता की एनएसएस भावना को सुदृढ़ किया तथा "हर बूंद अनमोल है, इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है" का संदेश दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad