Gurugram News: एक एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई
कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी
नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानेसर स्थित आईएमटी चौक पर करीब एक एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस भूमि पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी।
गुरुग्राम: नगर निगम मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानेसर स्थित आईएमटी चौक पर करीब एक एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस भूमि पर पिछले कई वर्षों से अवैध कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी।
यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं निगम की एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। निगम की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करके सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया। कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस की मदद ली गई।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने इस कार्रवाई पर कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाने के अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



