Nuh Mewat News: पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में किया एक गिरफ्तार, तीन गोवंश मुक्त
फिरोजपुर झिरका सदर पुलिस ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।
नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर पुलिस ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र अपनी टीम के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रिगड़ के पास चैनल नंबर 69 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश को वध के उद्देश्य से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 15 से 20 मिनट बाद राजस्थान की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।
वाहन चालक ने अपनी पहचान रघुबीर पुत्र देवकरण निवासी दौसा राजस्थान के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश, पिकअप वाहन तथा तिरपाल को कब्जे में ले लिया।इस संबंध में फिरोजपुर झिरका सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



